भटेच्छ छिंज में बड़ी माली रही लकी के नाम
शाहपुर 14 अप्रैल – कोहली
उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठारू के गाँव भटेच्छ में मेला कमेटी द्वारा आयोजित बड़ी छिंज की माली प्रख्यात पहलवान लकी के नाम रही।
पहलवान लकी ने कड़े मुकावले में हरियाणा से आए पहलवान सोमवीर को पराजित कर ये खिताव अपने नाम किया। कमेटी की ओर से बड़ी माली 31 हज़ार दी गयी जबकि दो छोटी मालीयां 21 -21 हज़ार की दी गयी।

जिसमें राजू (छतडी ) ने हरमन (अटारी ) को हराया तथा अंकु (पठानकोट ) ने इंदर जीत (अटारी )को पराजित कर छोटी माली जीती।
इस बार बाहरी राज्य से आए नामी पहलवानों के अतिरिक्त महिला पहलवानों की कुश्तियाँ भी विशेष आकर्षण रहीं।
मुख्यातिथि पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं बरिष्ठ कांग्रेस नेता औंकार सिंह ने विजेता पहलवानो को माली की राशि देकर सम्मानित किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष परस राम, सहित हरनारायण सिंह, रणजीत सिंह, रूस्तम सिंह, किशोरी लाल, प्यार सिंह, बलदेव सिंह, खुशहाल सिंह, भगवान सिंह, अजय सिंह, संग्राम सिंह, रवीन्द्र राना, पवन शर्मा, तुषार शर्मा, विपन मेहता, बब्बू, सुख्जीवन सिंह, सौरव सिंह, पंकज धीमान, विशाल, राजीव जिमी, विजय शर्मा, प्रेम, राजेंद्र गौतम, प्रदीप सिंह, रतन चन्द, जगदीश, रोशन जम्वाल, रँधीर सिंह, सवर्णजीत, हरबंस, अनुज इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

