चम्बा – भूषण गुरुंग
काफी लंबे अरसे के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर जिले में वन रक्षक की पोस्ट को भरे जाने की मुहिम को शुरू कर दिया है। जिसको की राज्य सरकार ने वन मित्र के नाम से भर्ती करने को अपनी सहमति दे दी है।
बताते चले की पिछले आज से भटियात क्षेत्र के बकलोह के घटासनी मामूल बीट में और सिहुंता के टुंडी बीओ आफिस के पास आज वन मित्र भर्ती की इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। जिसमे भटियात के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया।
यह जानकारी डलहोजी वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया वन मित्र की होने वाली इस भर्ती को आज से शुरू किया गया। जिसमे सर्वप्रथम बच्चों की शारीरक प्रशिक्षण के साथ बच्चों की दौड़ तक शामिल है। उन्होंने बताया कि वन मित्र की इस भर्ती में जगह जगह से बच्चों को वाट्सएप और समाचार के माध्यम से बताया गया और यही कारण है जिससे सैकड़ो बच्चें होने वाली इस वन मित्र भर्ती में पहुंचे है।
वन मंडल अधिकारी ने अन्य जानकारी देते हुए बताया कि होने वाली इस भर्ती में भारी संख्या में लड़के लड़कियां पहुंची हुई है। विभाग द्वारा लड़के और लड़कियों के अलग अलग फिजिकल टेस्ट होते है। उन्होंने यह भी बताया कि बकलोह 11 बीट के लिये 242 ने प्रतिभगियो ने भाग लिया। जिसमें 66 लड़कियां औऱ 176 लड़को ने भाग लिया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके में डीएफफ़ो डलहोजीरजनीश कुमार, रैंज अधिकारी बरीयाम सिंह के अलावा सभी बीट के बीओ, गार्ड स्कूल के डीपी, पुलिस औऱ मैडिकल स्टाफ मौजूद थे।