
भटियात- भूषण गुरुंग
आज 25.10.2021 को भटियात युवा कांग्रेस के दुबारा मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ रोष रैली भटियात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप जसरोटिया की अगुवाई में निकली गई और उच्च दंडाधिकारी भटियात बच्चन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
संदीप जसरोटिया ने कहा की प्रदेश और केन्द्र की गलत नीतियों की वजह से बढ़ती मंहगाई से जहा आम जनता तंग आ चुकी है। वही बढ़ती हुई बेरोजगारी से आज का युवा बहुत ही परेशान है। उन्होंने कहा की आज पेट्रोल 100 और डीजल के मूल्य 90 से ऊपर है । वही सिलेंडर का मूल्य 1000 के पार है । उन्होंने कहा की सरकार अगर जल्दी ही इसके उपर कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो युवा कांग्रेस सड़को पर उतरने से कतई भी परहेज नहीं करेगी ।
