भटियात के युवक का पंजाब के पटियाला में चाकू से कत्ल, क्षेत्र में शोक की लहर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

क्षेत्र की पंचायत होबार के गांव मतियार निवासी युवक का पंजाब के पटियाला में दिनदहाड़े चाकू से गोद कर क़त्ल। युवक की मौत का समाचार मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा वारदात को अंजाम गुरुवार की शाम करीब 4:15 बजे दिया गया।

जब मृतक शराब की दुकान पर ड्यूटी पर तैनात था। आरोपी द्वारा मृतक के सिर व पेट पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल किया गया । घायल युवक को नजदीक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन गुरुवार की शाम को पंजाब के पटियाला के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है। कि डेड बॉडी शुक्रवार देर रात को मृतक के गांव पहुंचेगी और शनिवार को अंतिम संस्कार की रस्म की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार(30) पुत्र प्रभात सिंह गांव मतियार पंजाब के पटियाला में शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन की ड्यूटी पर कार्यरत था।

बताया जा रहा है ।कि मृतक अपने घर में सप्ताह छुट्टियां गुजारने के बाद 22 सितंबर को पटियाला के लिए रवाना हुआ था। उधर पंजाब पुलिस द्वारा आरोपी को शिकंजे में लेने को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें हैं। उधर होबार पंचायत प्रधान बीना देवी ने समाचार की पुष्टि की हैं।

पंप ऑपरेटर का डिप्लोमा करने के बाद नौकरी की तलाश में मृतक विकास को पटियाला में शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन की ड्यूटी नौकरी मिल गई।

पिछले दो वर्ष से पटियाला में शराब की दुकान पर सेल्समैन की नौकरी करते हुए मृतक विकास अपने पिता का सहारा बन चुका था। लाड़ले की मौत की खबर सुनकर कर मृतक के पिता प्रभात सिंह और माता सलोचना और पत्नी रचना के रो- रो कर बुरे हाल है।

वहीं मृतक की तीन बहनों को इकलौते भाई की मौत के समाचार पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। मिलनसार स्वभाव के विकास कुमार कि एकाएक मौत से हर कोई स्तब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...