भटियात की काथला पंचायत के गांव ठेडा नाहना में मकान जलकर राख

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी – भूषण गुरुंग

भटियात विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काथला में आग लगने से एक स्लेटपोश कच्चा मकान राख हो गया। इस दौरान घर में रखा सारा सामान और जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।

भटियात की काथला पंचायत के ठेडा नाहना निवासी छज्जू राम पुत्र चाड राम के घर पर रविवार देर शाम को अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

परिवार के लोग खेती बाड़ी व माल मवेशी के कार्य में जुटे हुए थे। इस दौरान घर की छत से आग की लपटें दिखाई दी, इसके बाद स्थानीय लोगों ने बचाव व राहत का कार्य शुरू किया।

प्रधान ग्राम पंचायत काथला शशि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कानूनगो व पटवारी धुलारा ने नुकसान का जायजा लिया है। वहीं ₹5000 की फौरी राहत राशि प्रभावित परिवार कोदी गई है। इसके साथ ही 4 कंबल और 4 गद्दे भी प्रभावित परिवार को दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...