भगवान के घर चोरी, CCTV में कैद हुई घटना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

श्री चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ दगड़ी में चोरों ने सेंध लगाकर रात के समय दान पात्र चुराकर ले गए है।वही ये सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। गौड़ीय मठ दगडी के गिरि महाराज ने बताया कि गत दो दिन पहले मंदिर में रात के समय अज्ञात चोर के द्वारा घुसकर पहले दान पत्र को मंदिर से उखाड़ और फिर उसे उठाकर वह मंदिर परिसर के साथ खेतों में ले गया।

उन्होंने बताया कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है जिसमें चोर का चेहरा भी साफ दिख रहा है। गिरि महाराज ने बताया कि चोर ने इसके बाद दान पत्र को तोड़ने के लिए मंदिर के आसपास से ही पत्थर और सरिया का सहारा भी लिया है और सारे पैसे लेकर वहां से वह फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि चोरी होने के बाद पुलिस थाना नादौन में भी इसकी शिकायत की गई थी। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है लेकिन अभी तक चोर को पकडॉ नहीं गया है। गिरि महाराज ने कहा कि दान पात्र में करीब 20 से 25000 रुपये या और भी ज्यादा पैसे हो सकते थे क्योंकि पिछले दिनों मंदिर में काफी चढ़ावा चढ़ा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...