बड़ी खबर हिमाचल आए सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस MR शाह को पड़ा दिल का दौरा, TMC कांगड़ा किया गया रेफर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस एमआर शाह को दिल में तकलीफ के चलते टाण्डा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. जस्टिस एमआर शाह अपने निजी दौरे पर धर्मशाला आये हुये थे.

शाह को आज सुबह दिल में हल्का दर्द महसूस हुआ था. इसके बाद वे चैकअप करवाने धर्मशाला अस्पताल में आये थे. धर्मशाला से उन्हें सीधे TMC कांगड़ा रेफर किया गया.

जानकारी के मुताबिक, अभी तक TMC में ही जस्टिस शाह का इलाज चल रहा है. लेकिन जस्टिस शाह दिल्ली जाकर इलाज करवाना चाहते हैं. जल्द ही उन्हें TMC से दिल्ली के लिये एयरलिफ़्ट किया जायेगा.

CMO कांगड़ा डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है. डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जस्टिस शाह को दिल का दौरा पड़ा था. अब दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट इस संबध में गृह मंत्रालय के संपर्क में हैं.

2023 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे जस्टिस शाह

64 साल के जज जस्टिस एमआर शाह इससे पहले पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं. उनका कार्यकाल अभी करीब एक साल का बचा हुआ है. वे 15 मई 2023 को रिटायर करेंगे.

जस्टिस शाह ने अपने कैरियर की शुरुआत गुजरात हाईकोर्ट में एटवोकेट के तौर पर 1982 में की थी. उन्हें 7 मार्च 2004 को गुजरात हाईकोर्ट में एडिशनल जज रूप में नियुक्त किया गया.

22 जून 2005 के वे यहां स्थायी जज नियुक्त किए गए. 12 अगस्त 2018 को उन्होंने पटना हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. 2 नवंबर 2018 को उन्हें प्रोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...