बड़ी खबर: राजस्‍थान के संदीप टेलर ने किया था हिमाचल में पुलिस भर्ती का पेपर लीक, शिक्षक पत्‍नी के खाते में डाले पैसे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले में शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्यालय से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला सोलन में पुलिस भर्ती का जो पेपर लीक हुआ था, उसके पीछे जिला सीकर, राजस्थान, निवासी संदीप टेलर का हाथ था।

यह व्यक्ति चित्तौड़गढ़ में आयकर विभाग में कर सहायक समूह-सी के रूप में कार्यरत है। जांच में आगे खुलासा हुआ है कि उसशिमला – जसपाल ठाकुरने दो बिचौलियों वीरेंद्र कुमार और देव राज के जरिये सोलन और अर्की क्षेत्र के सात उम्मीदवारों से तीन लाख रुपये लिए थे, जिन्हें एसआइटी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दोनों बिचौलियों को उनकी सेवाओं के लिए संदीप से 50,000 रुपये मिले। उम्मीदवारों द्वारा 80-90% भुगतान आनलाइन किया गया था, जबकि कुछ भुगतान नकद में किया गया था।

संदीप टेलर की पत्नी रिंकी पूर्वा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांग्लिया, जिला सीकर में शिक्षक (टीजीटी विज्ञान) के रूप में कार्यरत हैं। यह खुलासा हुआ है कि कुछ राशि उसके बैंक में भी जमा करवा दी गई। जिससे उसकी भूमिका भी जांच दायरे में है।

शिमला पुलिस मुख्यालय के अनुसार सोलन जिले में पेपर लीक में शामिल आरोपितों के पास से अब तक एसआइटी की ओर से 14 मोबाइल फोन और तीन वाहन जब्त किए गए हैं।

संदीप टेलर को गिरफ्तार करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम पहले ही राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और सीकर में तैनात की जा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने एसआइटी को स्थानीय पुलिस की सहायता सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान के डीजीपी, एसपी चित्तौड़गढ़ और एसपी सीकर के संपर्क किया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में भी पिछले सप्ताह पेपर लीक का मामला सामने आ चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...