ब्ल्यू स्टार कंपनी में 80 पदों पर होंगी भर्ती, 20 अप्रैल को साक्षात्कार

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत मोगीनंद स्थित निजी कंपनी  ब्ल्यू  स्टार में  80 रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। जिसके लिए आईटीआई नाहन में 20 अप्रैल को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी कंपनी में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, पंप ऑपरेटर, आरएसी. व मशीनिस्ट आदि के ट्रेड शामिल हैं।

इसके अलावा इंजीनियरों के 3 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिसमें बीए अथवा बीटेक (मैकेनिकल) के पद भरे जायेंगे, और  6-7 साल का अनुभव होना आवश्यक है। जिसमें न्यूनतम वेतन 17000 रुपये दिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 से  25 वर्ष के बीच  होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी, अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि COVID-19 के तहत अभ्यर्थी अपने बचाव के लिए मास्क का उपयोग अवश्य करें।

जिला रोजगार अधिकारी  कहा क़ि रिक्तियों की पूर्ति के लिए जिला रोजगार कार्यालय, नाहन द्वारा करवाए जाने वाले कैंपस साक्षात्कार में फेशर अभ्यर्थी भी बढ़-चढ़कर भाग लें।

इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान . ITI) नाहन, शिमला रोड पर पहुंच कर साक्षात्कार में भाग ले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...