ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट शाहपुर द्वारा SHEP दृष्टिकोण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

--Advertisement--

ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट शाहपुर द्वारा SHEP (लघु कृषक बागवानी सशक्तिकरण और संवर्धन) दृष्टिकोण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

शाहपुर – कोहली

कृषि प्रसार अधिकारियों द्वारा, उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत पंचायत- ढढम्ब, स्थित भाव सिंचाई योजना त्रैमबल ओला में एसएचईपी (लघु कृषक बागवानी सशक्तिकरण और संवर्धन) दृष्टिकोण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खंड परियोजना प्रबंधक अधिकारी अंकिता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  छोटे किसानों को पारंपरिक “उत्पादन के बाद विपणन दृष्टिकोण से हटाकर “बाजार की मांग आधारित उत्पादन की ओर प्रेरित करना, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके, और वे स्वयं निर्णय लेने वाले, सशक्त उद्यमी बन सकें।

संक्षेप में उन्हें बताया गया कि “बाजार को समझो, फिर उत्पादन करो।”उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 25 किसानों ने भाग लिया और एसएचईपी दृष्टिकोण के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि के क्षेत्र में सुधार हेतु एसएचईपी दृष्टिकोण के लाभों के बारे में भी बताया। साथ ही इस दौरान जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिससे किसानों में अधिक जागरूकता और उत्साह उत्पन्न हुआ।

उन्होंने किसानों से एसएचईपी दृष्टिकोण को अपनाने की अपील की और इसे कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। यह कार्यक्रम किसानों के लिए कृषि के क्षेत्र में नए अवसरों को सामने लाने और उनके विकास में सहायक साबित होगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर खंड परियोजना प्रबंधक अधिकारी अंकिता, कृषि विकास अधिकारी आकाश राणा, कृषि अधिकारी विकास टंडन और कृषि विस्तार अधिकारी सुमित भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...