शाहपुर – नितिश पठानियां
हिमाचल चुनावों में सत्ता वापसी करती हुई कांग्रेस को उत्साह से लबरेज किया। शिमला नगर निगम चुनावों ने और सोने पर सुहागा हुआ। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत इसी जीत का जश्न ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय शाहपुर में लड्डू के साथ मनाया गया।
बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत खुशी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बताया इस जीत की कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, ओर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दी बधाई।
केवल सिंह पठानिया ने कर्नाटक की जीत का सेहरा हिमाचल के सिर बांधते हुए कहा की हिमाचल मैं कांग्रेस की जीत नहीं यह स्पष्ट कर दिया था कि देश अब झूठे वादों पर नहीं बल्कि मुद्दा आधारित राजनीति की तरफ आ रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की पूरी सरकार कर्नाटक में डटी रही हर हथकंडा केंद्र द्वारा अपनाया गया और अंत में हनुमान जी का नारा भी लगाया गया लेकिन फिर भी कर्नाटक की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश अब बेरोजगारी महंगाई शिक्षा के मुद्दों पर सरकार सुन रहा है ना कि जुमलो पर ।
उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि सत्यमेव जयते का उद्भव पूरे देश में हो चुका है और भाजपा अब एक अतीत की बात बनने जा रही है 2024 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से केंद्र में आएगी और इसका शंखनाद हिमाचल से हो चुका है। जिस पर मोहर लगाई है कर्नाटक की जनता ने।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष अश्वनी चौधरी,नवनियुक्त पार्षद संजीव उपाध्याय ,नवनियुक्त पार्षद राजीव पटियाल,मुनीश पटियाल,जतिंदर धीमान,सोनू ठाकुर,अजय पंकिल,आशीष पटियाल,पार्षद नगर पंचायत विजय गुलेरिया ,ज्ञानी,सूबेदार उत्तम चम्बयाल, प्रधान हार चक्कियां तिलक राज आदि गणमान्य कांग्रेस जन मोजूद रहे।

