ब्लॉक इन्दौरा के गांव राजा खास में विशेष कृषि ऋण अभियान का आयोजन

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय, धर्मशाला के सौजन्य से डीएफएस के निर्देशानुसार आज ब्लॉक इन्दौरा के गांव राजा खास में पशुपालन, मत्स्य पालन पर विशेष कृषि ऋण अभियान का आयोजन किया गया। इस शिविर मे पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय से उपमंडल प्रमुख रजिन्द्रा कुमार, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल, पंजाब नैशनल बैंक शाखा कंदरोड़ी के प्रबन्धक अनित कुमार, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा इन्दौरा के प्रबंधक पंकज, पंचायत प्रधान ज्योति धीमान तथा उपप्रधान अन्जना कुमारी की उपस्थिति में ऋण कैंप का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में गांव के 55 किसानों ने भाग लिया । इस दौरान  पीकेसीसी एवं केसीसी के अंतर्गत 48 किसानों ने ऋण के लिए आवेदन किया। सभी आवेदनों को बैंकरों द्वारा प्रतिभूकृत कर मूल स्वीकृतियां दी गईं। इस कार्यक्रम में मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कुलदीप कुमार कौशल ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं जैसे फसल बीमा योजना,  किसान क्रेडिट कार्ड,  मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,  जीवन ज्योति बीमा योजना व जनधन योजना के बारे में बताया गया। बैंक के डिजिटल प्रोडक्ट जैसे एटीएम के प्रयोग एवं सावधानियों के बारे में भी लोगों को बताया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...