शाहपुर, नितिश पठानियां
ब्लॉक् काँग्रेस महिला शाहपुर ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2021 को ब्लॉक् स्तरीय महिला दिवस विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के ओम मैरिज पैलेस में मनाया ।महिला दिवस के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश काँग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ओर बिशेष मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश काँग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की ।
मुख्यातिथि जैनब चंदेल के साथ बिशेष अतिथि केवल सिंह पठानिया के कार्यक्रम में पहुचने पर फूलों के हार के साथ जोरदार स्वागत किया।
महिला ब्लॉक् काँग्रेस शाहपुर ने मुख्यातिथि जैनब चंदेल ओर प्रदेश महासचिव केबल सिंह पठानिया को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अबसर पर महिलाओ को मुबारक बाद दी।चंदेल ने कहा कि महिला किसी से कमजोर नही है बल्कि उनको जागरूक ओर संगठित होने की जरूरत है।उनोहने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही बिना भेदभाव के महिलाओ को सशक्त ओर मजबूत बनाने के लिए शुरुआत की थी।
सरोजनी नायडू अपनी कविताओं के कारण भारत कोकिला के रूप में भी जाना जाता है। सरोजिनी नायडू ने देश की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। भारत में हर वर्ष 8 मार्च को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन, बहुत ही कम लोगों को पता है कि 8 मार्च को ही महिला दिवस मनाया जाता है उन्हें अपनी कविताओं के कारण ‘भारत कोकिला’ के रूप में भी जाना जाता है। सरोजिनी नायडू ने देश की स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
सरोजिनी बचपन से ही बहुत बुद्धिमान थीं। उन्होंने 12 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही कविताएं लिखनी शुरू कर दी थी। वे न सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी थीं, बल्कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी बहुत संघर्ष किया था।काँग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला राज्यपाल ,महिला प्रधान मंत्री,राष्ट्रपति होने का भी गौरव दिया है।
चंदेल ने देश की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज की सरकार को महिलाओ के प्रति कोई चिंता नही है अगर महिलाओ के प्रति चिंता होती तो आज महगाई इतनी नही बढ़ती जिससे महिलाओ को खून के आंसू रोना पड़ रहे है।केंद्र सरकार महिलाओ का दर्द समझने का ढोंग रचती है बल्कि सच्चाई ये है कि महिलाओ की रसोई की चीजों के दाम ओर गैस सिलेंडर के दाम मौजूदा सरकार ने इतने बढ़ा दिए है कि महिलाएं अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अबसर महिलाओ को मुबारकबाद दी।ओर मुख्यातिथि जैनब चंदेल के हाथों इस शुभ अवसर पर नवनियुक्त जिला परिषद महिलाओ सदस्य , नवनियुक्त महिला पंचायत समितियो , नगर पंचायत शाहपुर से महिला पार्षदों ओर सामाजिक महिला कार्यकर्त्ताओ,ओर समाज मे अच्छा कार्य करने बाली महिलाओ को ब्लॉक महिला कांग्रेस द्वारा सम्मानित किया। महिलाओ का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को महिलाओ के अधिकारों के लिए जागरूक किया।
पठानिया ने कहा कि सरोजिनी नायडू वर्ष 1914 में पहली बार महात्मा गांधी से मिलीं और देश के लिए खुद को समर्पित कर दिया। वे शिक्षा प्राप्त करने के दौरान ही राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हो गईं। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू सहित तमाम बड़े नेता उनकी नेतृत्व क्षमता के कायल थे और उनका सम्मान करते थे। उन्हें साल 1925 में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें 1928 में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में प्लेग महामारी के दौरान अपने कार्यों के लिए कैसर-ए-हिंद से सम्मानित किया गया था। वे 1932 में भारत के प्रतिनिधि के रूप में दक्षिण अफ्रीका गईं।
2 मार्च, 1949 को लखनऊ में अपने कार्यालय में कार्य करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती के अवसर पर, सरोजिनी नायडू अपने साहित्यिक योगदान के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।पठानिया ने कहा कि इस बार शाहपुर हल्के की जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पंचायती चुनावों में अपना मतदान दे कर काँग्रेस पार्टी समर्थित चेहरों को चुन कर भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
2022 में भी प्रदेश की जनता काँग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए तैयार बैठी है।क्योंकि भाजपा की सरकार ने जनता से जो बायदे किये। बो आजतक पूरे नही हुए है।जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।
इस मौके पर जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ,शशि ठाकुर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष,पुष्पा प्रदेश काँग्रेस सचिब,कविता कंवर प्रदेश महिला महासचिब,महिला ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर,रीना पठानिया,नम्रता देवी,सरोशी परमार,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा,सम्मानीय महिलाएं मौजूद थी।