ब्यास नदी में डूबे CRPF जवान का शव बरामद

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले बनेहरडी गांव के छुट्टी पर आए जवान पवन कुमार (36) पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव बनेहरडी का शव मंगलवार प्रात: सुंदरनगर के गोताखोरों ने ब्यास नदी से निकाल लिया। बता दें कि सोमवार को कांढापत्तन के पास चौस पुल के नजदीक नहाने के उद्देश्य से पवन व उसका साथी ब्यास नदी में उतरे थे।

पानी का बहाव अधिक होने के कारण उसका साथी तो तैरते हुए किनारे लग गया लेकिन पवन डूब गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने जवान को ढूंढने के बहुत प्रयासग किए थे लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि जवान पवन कुमार सीआरपीएफ चंडीगढ़ में तैनात था और शादी में भाग लेने के लिए छुट्टी पर घर आया था। जवान अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी तथा एक बेटा-बेटी को छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...