बोलेरो कैंपर हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत-15 घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

उपमंडल रामपुर के पंद्रहबीश क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे गिर गया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है जबकि 15 घायल लोग हो गए हैं। घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

मृतक की पहचान कृष्ण लाल (69) पुत्र उत्तम राम के रूप में हुई है। घायलों में बहादुर सिंह, सूर्यकांत, कृष्ण लाल, श्रवण कुमार, अनूप नेगी, राजा राम, छतर सिंह, पवन सिंह, संदीप, हेमंत सिंह, रोशन लाल, अश्वनी व राजकुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर पंद्रहबीश के जगोरी सड़क मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे गिर गई। इस गाड़ी में 16 यात्री सफर कर रहे थे।

चौकी प्रभारी ज्यूरी देवराज ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही गानवी क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। डीएसपी रामपुर ओम प्रकाश ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...