बैजनाथ से वापिस लौट रहे युवकों की कार हुई हादसे के शिकार, एक की मौत…4 घायल

--Advertisement--

Image

बैजनाथ , 26 दिसम्बर – नितिश पठानियां

बैजनाथ के चोबीन चौक के समीप पेश आये सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे आल्टो कार (HP 94 6378) में 5 युवक देर रात नगरोटा से बैजनाथ के लिए आए थे। बैजनाथ में मंदिर बंद होने के कारण रात 2:00 बजे के करीब वापस जाने लगे।
इस दौरान चोबीन चौक के समीप बैजनाथ पपरोला के मध्य बने पैदल मार्ग पर उनकी गाड़ी खाई में लुढ़क गई।  हादसे में 5 युवक घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से इन्हे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इनकी गंभीर हालत देखते हुए इन्हें टांडा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 5 युवकों में से चार नगरोटा के रहने वाले थे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...