बैंक ने उपभोक्ता की मां को सौंपा बीमा राशि का चेक

--Advertisement--

उपभोक्ता की मृत्यु होने पर दो लाख रुपये की राशि का सौंपा चेक

नूरपुर – स्वर्ण राणा

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की नूरपुर शाखा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उपभोक्ता की मौत होने पर उसकी मां को दो लाख रुपये की बीमा राशी का चैक प्रदान किया।

शाखा प्रबंधक सुख राम सारण ने बताया कि रिक्की निवासी वार्ड 9 नूरपुर का बैंक की नूरपुर शाखा में बचत खाता था तथा उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ था। कुछ दिन पूर्व रिक्की की रंगड़ों के काटने से मृत्यु हो गई थी।

मंगलवार को शाखा प्रबंधक सुख राम सारण ने रिक्की की माता संतोष कुमारी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये की राशि का चैक सौंपा। सुख राम सरण ने लोगों से अपील की है कि वह जन धन योजना के तहत बैंक में बचत खाता खुलवाएं तथा सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस मौके पर बैंक की सहायक प्रबंधक सरला ठाकुर व सचिन बंसल भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...