बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के लिए स्थाई नियुक्तिया नही की तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए होंगे बाध्य।
रिवालसर/मंडी – अजय सूर्या
बेरोजगार शरारिक शिक्षक संघ जिला मण्डी के अध्यक्ष शशि ठाकुर,व सदश्य सुरेश ठाकुर तथा नाशिव सिंह ठाकुर ने अपने लिखित प्रेस नोट मे कहा है कि बेरोजगार शिक्षक सरकार द्वारा अस्थाई तौर पर भर्ती करने की योजना का पूरी तरह विरोध करते है।
उनका कहना है कि शरारिक शिक्षक पहले ही नौकरी के इंतजार मे आयु के 50 पूरे कर चुके हैं और अब आस छोड़ चुके है उस पर सरकार जो अस्थाई नियुक्ति की योजना बनाने जा रही है वह बेरोजगारो से बहुत बड़ा अन्याय है।
पहले ही बेरोजगार पी. टी. ए एस. एम. सी आदि पॉलिसीयों की बजह से दुखी है खासकर प्रशिक्षक बेरोजगार अध्यापको के साथ बड़ा ही अन्याय हुआ है।
जबकि ऐसी नियुक्तियों पर माननीय उच्चतम न्यायालय भी अपनी राय दे चुका है कि ऐसी नियुक्तिया नही की जानी चाहिए परंतु इसके वाबजूद भी सरकार ऐसी बेरोजगार विरोधी पोलसी बनाकर बेरोजगारो के हितों से खिलवाड कर रही है।
इसलिए अगर सरकार ने शीघ्र स्थाई नियुक्तिया नही की तो सभी बेरोजगार प्रदेश व्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

