
शिमला – जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं जिला शिमला के अग्रणी यूको बैंक की न्यास इकाई यूको आरसेटी छोटा शिमला द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 21 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022 तक दस दिवसीय फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जानकारी यूको आरसेटी शिमला के निदेशक तानिया शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में मोमोज़, वेज बर्गर, हाॅट डाॅग, समोसा चाट पापड़ी एवं बेकरी उत्पाद जैसे केक, कपकेक और बिस्कुट विशेष तौर पर सिखाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। इस प्रशिक्षण के दौरान न केवल कौशल विकास संबंधित जानकारी दी जाएगी अपितु एक लघु उद्योग को शुरू करने के लिए किन आवश्यक बातों की जानकारी होना आवश्यक है उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बैंक छोटे स्तर पर उद्यम शुरू करने के लिए ऋण लेने में भी सहायता प्रदान करेगा। प्रशिक्षण के अंतिम अंतिम दिन भारत ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाणित नेशनल स्कील क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत आने वाले प्रशिक्षण के तहत सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0177-2629896 पर सम्पर्क कर सकता है।
