बेपर्दा हुई नया बाजार की महिला से ठगी, अफ्रीकी महिला व पुरुष गिरफ्तार

--Advertisement--

महिला से लाखों की ठगी मामले में अफ्रीकी मूल के 2 मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नाहन निवासी एक महिला से लाखों की ठगी करने के मामले में 2 मुख्य आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा है। मामले में महिला सहित गिरफ्तार दोनों ही आरोपी अफ्रीकी मूल के हैं। वीरवार देर रात पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर प्रैस रिलीज जारी कर खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को शीतल निवासी नया बाजार नाहन से आरोपियों ने विदेश से भिजवाए पार्सल की क्लीयरैंस के बहाने करीब 2.85 लाख रुपए की ठगी की थी। महिला की शिकायत पर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने एएसपी योगेश रोल्टा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी ने मामले को सुलझाते हुए उक्त आरोपियों को पकड़ा है। अब इनके अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त करने  प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम में गुन्नूघाट पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश मेहता, हैड कांस्टेबल नवराज, रोहित कुमार, आरक्षी अमरेंद्र सिंह, चमन और महिला आरक्षी वर्षा शामिल रहे।

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा के बोल

एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक के खातों इत्यादि की जांच भी जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...