बेनतीजा रही यूनियन की HRTC प्रबंधन के साथ बैठक, अब 15 मई का अल्टीमेटम

--Advertisement--

शिमला, 09 मई – नितिश पठानियां

एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन की प्रंबंधक निदेशक के साथ वार्ता बेनतीजा रही है। बैठक में प्रबंधन ने एक महीने का ओवरटाइम देने के लिए हामी भर दी है। लेकिन प्रबंधन इससे खुश नहीं है।

38 महीनों का रात्रि ओवर टाइम अभी भी पेंडिंग है। यूनियन ने अब सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन के लिए 15 मई का समय दिया है।

ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यूनियन को वार्ता के लिए बुलाने के चलते एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने अपना आंदोलन टाल दिया था।

लेकिन मंगलवार को प्रबंधन के साथ बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई है। यूनियन ने अब एक बार फिर 15 मई तक अल्टीमेटम दिया है।

अगर 15 मई से पहले उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो रात्रि बस सेवा ठप कर दी जाएगी। एडवांस में ओवर टाइम मिलने के बाद ही सेवा शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...