बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से वितरित होंगे 12-डी फार्म: डीसी

--Advertisement--

12 मई तक करवाने होंगे जमा, घर  बैठ कर ही कर सकते हैं मताधिकार का प्रयोग

धर्मशाला, 19 अप्रैल – हिमखबर डेस्क

जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर द्वार पर मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतू भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा प्रदान की जा रही है। फाॅर्म 12-डी के माध्यम से इस आयु वर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर, घर  बैठ कर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

उन्होंने बताया कि सभी बूथ लेबल अधिकारी उनके पोलिंग बूथ के अंतर्गत आने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी फाॅर्म 12-डी के माध्यम से 12 मई, 2024 तक सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बीएलओ फाॅर्म 12-डी से संबंधित डिटेल उनके सुपरवाइजर के माध्यम से भी भेज सकते है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा भेजी जाने वाली डिटेल को दैनिक आधार पर माॅनिटर किया जाएगा ताकि सभी पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...