बीडीओ परागपुर कंवर सिंह से छोटा सा साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

प्रागपुर, आशीष कुमार

प्रश्न —परागपुर ब्लाक में आपकी सर्वप्रथम प्राथमिकता क्या रही है ।।

उत्तर — परागपुर ब्लाक में कार्यो को गति देना हमारी प्राथमिकता है ।। सरकार की योजनाओं को सभी पंचायतो में सही ठंग से लागू करवाना हमारा प्रमुख उद्देश्य ।।

प्रश्न —पंचायतो में आवारा पशुओ के रोकथाम के लिये आपकी क्या रणनीति रही है ।।

उत्तर— आवारा पशुओं पर पंचायतो को कहा गया है कि यदि कोई आवारा पशु पंचायत में पाया जाता है तो उसको पशुशाला में पहुँचाया जाए ।। बनुडी गोशाला गायों के लिये 20लाख की राशि से शेड बनाया गया है ।। ताकि गायों को रहने में कोई असुविधा ना हो ।।

प्रश्न—बी पी एल चयन के पारदर्षिता के लिये आपकी तरफ से क्या कदम उठाए गए है ।।

उत्तर—बी पी एल चयन के लिये हम पारदर्शिता से काम कर रहे है ।। यदि बी पी एल चयन के लिये अनियमितता पाई जाएगी तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।।

प्रश्न—कुछ पंचायतो में मनरेगा हाजरी को लेकर खबरें आती रही है उस पर आपका क्या कहना है

उत्तर—- समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है परंतु अभी तक अनियमितता नही पाई गई है ।।

प्रश्न— मनरेगा में किये कार्यो पर रोशनी डालिये ।।

उतर— परागपुर ब्लाक में भुमि बिकास के कार्य जयदा किये गए है ।। भूमि को समतल कर तुलसी एलोविरा के पौधे लगाए गए है जिससे स्थानीय औरतों को रोजगार भी प्राप्त हुआ है ।।साथ ही मनरेगा में गांवों में रास्तो का निमार्ण भी किया गया है ।।

प्रश्न—परागपुर में ध्वज को लेकर कॉन्ट्रवर्सी पर आपका क्या कहना है ।।

उतर— इस पर यही कहना है कि जो भी नियमानुसार कार्यवाही होती है बो अमल में लाई जाएगी अफवाह फैलाने वालों पर ।।साथ ही ये मुद्दा उच्च अधिकारियों के सामने भी रखा जाएगा ।।

जब भिन्न भिन्न पंचायत के लोगो से विकास कार्यो को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि परागपुर बीडीओ(BDO) कंवर सिंह ने गांवों में विकास कार्य को गति प्रदान की है जिससे कि मनरेगा में लोगो को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्राप्त हुआ है ।।

जनता ने बी डी ओ परागपुर कंवर सिंह की कार्य शैली की भूरी भूरी प्रशंसा की है ।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...