बीच सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, 13 यात्री घायल

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की के सरयांज में एचआरटीसी की बस पलटने से 13 यात्री घायल हो गए। बस शीलघाट से शिमला जा रही थी। इस दौरान यह सरयांज-पीपलूघाट सड़क पर पलट गई।

यह बस हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ और दुर्घटना का कारण बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है।चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से अर्की के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। बस रोजाना शीलघाट से शिमला के लिए करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करती है और दुर्घटना सरयांज गांव से आगे दो किलोमीटर आगे पीपलूघाट सड़क मार्ग पर हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...