
देहरा- आशीष कुमार
जयराम सरकार का हिमाचलियों से ज्यादा गैर हिमाचली लोगो को नोकरी देना हिमाचली बच्चो के साथ कुठाराघात है ।।
ये बात हिमखबर से बात करते ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जसवां परागपुर व पूर्ब कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने कही ।।
मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश में एक तो बेरोजगारी है ऊपर से नोकरी दी तो वो भी गैर हिमाचली लोगो को ।। ये तो हिमाचली लोगो के साथ अन्याय है ।।
वोट तो लेंगे हिमाचली लोगो से ओर नोकरी देनी है गैर हिमाचली लोगो को ।।
मनकोटिया ने जयराम सरकार वा उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से पूछा है कि क्या हिमाचल के युवा इतने भी योग्य नही दिख रहे भाजपा सरकार को कि उनको अपने प्रदेश में नोकरी भी मिल सकें ।।
मनकोटिया ने उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से पूछा है कि वो बताये कि वो उद्योग मंत्री हिमाचल के है या बिहार उत्तर प्रदेश के ? हिमाचली युवाओ की जगह दूसरे राज्यों को नोकरी दी जा रही है ।। जिन मंत्री को अपने प्रदेश के युवाओं की नोकरी की चिंता नही है तो वो जसवां परागपुर के युवाओं की चिंता क्या करेंगे ।।
देश – प्रदेश में बेरोजगारी मंहगाई वैसे ही चरम पर है ।। ऐसे में हिमाचली लोगो के हितों की रक्षा का भी अब भगवान ही मालिक लग रहा है ।।
क्या यही में जयराम सरकार के हिमाचलियों के लिये अच्छे दिन ?
मनकोटिया ने कहा बिज़ली विभाग में JE Gen (UR) की 29 वेकैंसी पर 16 अन्य राज्यों UP, बिहार के युवाओं को नियुक्तियां दे दी,
क्या यही है शिखर की ओर हिमाचल….बाहरी राज्यों के युवाओं को JE लगाओ
हिमाचल के बेरोजगारों के लिए Milti-task वर्कर, पंप ऑपरेटर, आउटसोर्स की ही नीति है सरकार के पास सरकार फेल हो चुकी है ।
सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा है जयराम सरकार ये नियुक्तियों को रद्द किया जाए तथा अपने हिमाचली युवाओ को नोकरी प्रदान करें ।।
