
चम्बा- भूषण गुरुंग
आज हिमाचल प्रदेश के मुख्या सचेतक एवंभटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरियाल के द्वारा विश्राम गृह ढूढीयारा बंगला में उपमण्डल भट्टियात के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भट्टियात विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की और आगामी किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में लम्बित पड़े कार्यों को गति देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकासात्मक कार्यों में रुकावट नहीं आनी चाहिए। इस मौके मे सभी विभाग के लोग शामिल थे।
