बिलासपुर में मृत मिला तेंदुआ…पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला की भराड़ी उप तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव जसवानी और छंदोह की सीमा पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है, जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार एक महिला घास लाने के लिए जंगल की तरफ गई हुई थी। इस दौरान महिला को जंगल में दुर्गंध आई। महिला को शक हुआ कि यहां कोई मृत जानवर या आदमी है,  इसलिए उसने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि तेंदुआ मृत पड़ा हुआ है।

लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग निहारी के अधिकारियों को दी, जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम पशु औषधालय दधोल में करवाया गया।

वन रेंज अधिकारी भराड़ी अंकुश ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चलेगा। विभाग की टीम भी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पुलिस के हत्थे चढ़ी उद्घोषित अपराधी महिला, जानें किस मामले में चल रही थी फरार

हिमखबर डेस्क  कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अदालत से...

10वीं पास-फेल युवाओं के लिए नौकरी का मौका! 100 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 28 मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू, 60 पदों पर होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी...

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...