
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद अब बिलासपुर जिले में भी भारी बारिश हुई है. यहां पर शुक्रवार अलसुबह बादल फटा है. बादल फटने से घरों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही गौशाला भी बह गई है और मवेशी भी मलबे में बह गए हैं.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कूह मझवाड़ में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हो हुई। देर रात लगभग दो बजे जोरदार धमाका हुआ जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है।
क्या कहते है प्रधान
पंचायत प्रधान रेखा देवी ने बताया कि गत रात्रि बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसमें लोगों की जमीन भी तबाह हो गई है।
क्या कहते हैं एसडीएम
एसडीएम घुमारवीं राजीव कुमार का कहना है कि वह मौके पर ही है। भगोट गांव निवासी सरवन कुमार के दो पक्के कमरे और आल्टो कार बह गई है। कुलदीप कुमार का रसोइघर बह गया है और मकान के दो कमरे डैमेज हुए है।
कुलदीप की पशुशाला नामोनिशान नहीं बचा है। इस पशुशाला में सात बकरियां और दो भैंस बंधी थी जोकि बह गई है। इसके अलावा निक्कु राम का का मकान तो बच गया है, लेकिन पूरी तरह जमीन बह गई है और मकान को खतरा पैदा हो गया है।
भारी मात्रा में मलबे के रूप में पेड़, पत्थर बहकर पनगैल नाल में आए हैं। परिवारों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की तरफ से राहत राशि प्रदान की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर-मंडी की सीमा रेखा के पास ग्राम पंचायत कुहमंझवाड़ के भगौट गांव में बादल फटा है. यहां पर सड़क पर खड़े वाहन बह गए हैं. मलबे की चेपट में रिहायशी मकान भी आए हैं और क्षतिग्रस्त हुए है.
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर अपनी जान बचाई है. फिलहाल, सदर बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है
