बिलासपुर डिपो का कंडक्टर कीरतपुर से लापता, कैश भी बस में ही छोड़ गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

एचआरटीसी डिपो बिलासपुर की बस रूट ज्योरीपत्तन से कीरतपुर से कंडक्टर के अचानक लापता होने की सूचना मिली है।

सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि कंडक्टर ने कैश भी गाड़ी में छोड़ा हुआ है जिससे यह आशंका भी नहीं है कि कंडक्टर कैश लेकर फरार हुआ है।

कंडक्टर के लापता होने से स्वजन भी परेशानी में आ गए हैं। वहीं एचआरटीसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। ज्योरीपत्तन से कीरतपुर रूट की बस का परिचालक जलालदीन निवासी दगड़ाहन ग्राम पंचायत टाली, स्वारघाट, बिलासपुर रूट पर गया हुआ था।

इसके बाद उसने खाना खाया, लेकिन उसके बाद उसका पता नहीं चला। परिचालक जलालदीन शुक्रवार को ज्योरीपत्तन से कीरतपुर रूट एचपी 69 1807 पर सेवाएं दे रहा था।

यह बस शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे ज्योरीपत्तन से कीरतपुर के लिए चली थी और 10 बजे तक कीरतपुर पहुंची और इस बस की वापसी का समय चार बजे करीरतपुर से स्वारघाट के लिए है, लेकिन बस के कीरतपुर पहुंचने के बाद ही एचआरटीसी का कंडक्टर जलालदीन अचानक लापता हो गया।

वहीं, जलालदीन के स्वजन का कहना है कि जलालदीन के गायब होने की शिकायत कीरतपुर थाने में दर्ज करवा दी गई है।

स्वजनों ने लोगों से अपील की है यदि किसी व्यक्ति को जलालदीन एचआरटीसी परिचालक नजर आए तो वह उनसे 7018592342, 8894307879, 7018056667 संपर्क कर सकते हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

बस अड्डा इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ज्योरीपत्तन से कीरतपुर जाने वाले रूट से परिचालक ने होटल में खाना खाया था और कैश को भी गाड़ी में छोड़ गया है, लेकिन खाना खाने के बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस और स्वजन उसकी तलाश कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...