
किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए बनाया गया था टैंक; आजतक नहीं हो पाई मरम्मत, ग्राम पंचायत सुधार समिति का विभाग के प्रति रोष
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
बिनौला में काफी दिनों से सिंचाई का टैंक जर्जर हालत में पड़ा है। यह टैंक स्थानीय लोगों को खेतों की सिंचाई के लिए बना था। जिसकी आज तक मरम्मत ही नहीं हो पाई, अनदेखी का शिकार होकर रह गया है। इसको लेकर दि बाबा नाहर सिंह ग्राम पंचायत सुधार समिति ने संबंधित विभाग व सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। समिति की बैठक प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सपन्न हुई।
बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक में ग्रामवासियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि बिनौला में काफी दिनों से सिंचाई का टैंक जर्जर हालत में पड़ा है। यह टैंक स्थानीय लोगों को खेतों की सिंचाई के लिए बना था। जिसकी आज तक मरम्मत ही नहीं हो पाई है।
उन्होंने इस बात पर गहरा रोष जताया कि आज दिन तक सिंचाई के टैंक की न तो सफाई और न ही मरम्मत करवाई जा सकी। उन्होंने कहा कि टैंक की इस जर्जर दशा से ग्रामवासियों को सिंचाई की बहुत मुश्किलें हो रही है। इस टैंक में अब ढेर सारी मिट्टी, कूड़ा-कर्कट, घास व झाडिय़ां से भरा है।
राजेंद्र ठाकुर प्रधान, दि बाबा नाहर सिंह ग्राम पंचायत सुधार समिति बिनौला का कहना
दि बाबा नाहर सिंह ग्राम पंचायत सुधार समिति ने पंचायत से शीघ्र ही इस टैंक की मरम्मत करवाने का प्रस्ताव रखा, ताकि सभी ग्रामवासी अपने खेतों की सिंचाई कर सकें। सुधार समिति के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य द्वारा फैसला लिया गया कि ग्राम पंचायत बिनौला में किसी भी गांव की समस्या हो तो वह अपनी समस्या ग्राम पंचायत सुधार समिति के पास लिखित रूप में दें, ताकि समस्या का हल जल्द किया जाए।
