बिजली कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’, मांगों को लेकर 11 जनवरी को शिमला में करेंगे प्रदर्शन

--Advertisement--

11 जनवरी को शिमला में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन करेंगे बिजली बोर्ड के कर्मचारी, मोर्चा ने कहा कि वर्तमान प्रबंध निदेशक को अगर सरकार तुरंत नहीं हटाती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी व इंजीनियर के संयुक्त मोर्चो ने सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। प्रदेशभर में बोर्ड कार्यालयों के बाहर भोजन अवकाश के दौरान मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मोर्चा ने बोर्ड प्रबंधन को 11 जनवरी को शिमला में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

उस दिन प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी, अभियंता व पेंशनर शिमला पहुंचेंगे। मोर्चा ने कहा कि वर्तमान प्रबंध निदेशक को अगर सरकार तुरंत नहीं हटाती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

शिमला में बोर्ड मुख्यालय के बाहर मोर्चो के संयोजक ईं. लोकेश ठाकुर, सह संयोजक हीरा लाल वर्मा और पेंशनर वाईपी सूद, एलआर ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी व अभियंता बोर्ड में स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। इस बीच प्रबंध निदेशक भी मुख्यालय में ही मौजूद रहे।

इसके बावजूद संयुक्त मोर्चो ने प्रदर्शन किया। मोर्चो ने आरोप लगाया कि बोर्ड की परिस्थितियों को बिगाड़ने व पुरानी पेंशन बहाल न होने में वर्तमान प्रबंध निदेशक का सबसे बड़ा योगदान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...