
एसपी बद्दी मोहित चावला और डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता की अगुवाई में मोके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मोहित चावला ने कहा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिखाई हिम्मत घायलों को ले जाया जा रहा हॉस्पिटल
बीबीएन – रजनीश ठाकुर
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत चक्का रोड़ पर एक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मौके पर काम कर रहे मजदूर लेंटर के मलवे के नीचे दब गए। हादसा करीबन 6 बजे पेश आया।
सूचना मिलते ही डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे साथ में है एसपी बद्दी भी पहुंचे मौका पर एसपी मोहित चावला ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
मलबे में दवे 2 मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। जबकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और मलवे में दवे मजदूरों की तलाश जारी है।
