बिग ब्रेकिंग न्यूज़: रूमित सिंह ठाकुर लड़ सकते हैं सांसद अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ हमीरपुर लोकसभा से चुनाव

--Advertisement--

प्रवक्ता अनूप ठाकुर ने कहा कि सवर्ण समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा चेहरा रूमित सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर लड़ेगी चुनाव : अनूप ठाकुर, अनुराग ठाकुर, जेपी नड्डा, मुकेश अग्निहोत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रहे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नाकाम , सवर्ण समाज को अंधकार में धकेलने के अलावा कुछ नहीं किया: जगदीप ठाकुर 

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क 

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने जिला मुख्यालय हमीरपुर में पत्रकार वार्ता की । पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज लोकतंत्र का मजाक दोनों पार्टियां बना रही हैं वो बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। जिस तरह का माहौल कांग्रेस के 6 विधायकों ने बनाया है उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

शिमला रिज पर मशाल जुलूस निकालने पर उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ-साथ शिमला पुलिस प्रशासन को भी घेरा।

उन्होंने कहा कि रिज मैदान पर किसी भी जुलूस की अनुमति नहीं होती और हर समय वहां धारा 144 लागू रहती है ऐसे में कांग्रेस वहां पर कैसे जुलूस निकाल सकती है।

पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की कुर्सी और वर्दी की ताकत भी इन नेताओं के सामने घुटने टेकती नज़र आई।इसके साथ साथ उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी जमकर निशाना साधा।

एम्स बिलासपुर में हो रहे कथित भ्रष्टाचार के लिए उन्होंने जेपी नड्डा को जिम्मेदार ठहराया। वहां पर नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही हैं और उसके बदले में मोटी रकम रिश्वत के रूप में ली जा रही है।

अंत में अनूप ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से दोनों पार्टियों ने सवर्णों और वंचित वर्ग का शोषण किया है उसके लिए राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हथियार डाल चुकी है उनके पास कोई चेहरा इस चुनाव में नज़र नहीं आ रहा है और अनुराग ठाकुर 2 बार केंद्र में मंत्री रहते हुए भी यहां के लिए कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए।

उनके द्वारा की हुई घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं, चाहे फिर वो दौलतपुर – गगरेट – हरोली -संतोषगढ़ डबल लेन की बात हो या हमीरपुर तक रेलवे लाइन की बात हो।

एक घोषणा उन्होंने बिलासपुर की गोद ली टाली-जकातखाना पंचायत में इंडोर स्टेडियम की भी करी थी लेकिन केंद्रीय खेल मंत्री होते हुए इसको बनाना तो दूर लेकिन इसकी सैंक्शन तक नहीं ला सके।

जनता को बेवकूफ बनाने के लिए चुनावों के समय खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हैं और भारतीय खिलाड़ियों को लाकर अपना प्रचार करवाते हैं।

हकीकत यह है कि धरातल पर इनके वादे और दावे खोखले हैं।राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से RDP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर को चुनाव लड़वा सकती है।

ये रहे उपस्थित 

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अनूप ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष जगदीप ठाकुर,प्रदेश महासचिव योगेश ठाकुर,प्रदेश सह सचिव नरेश पठानिया व जिला अध्यक्ष हमीरपुर संजय शर्मा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...