बिक्रमठाकुर को आशीर्वाद, लेकिन सीएम जयराम लिखित दे आश्वासन तभी तोडूंगा अनशन : देशबंधु

--Advertisement--

Image

आरएसएस कार्यकर्ता देशबंधु पूर्व में रहे सीएम शांता कुमार और धूमल से दिखे नाराज, बोले इन्होंने भी आश्वासन ही दिए।

देहरा, शीतल शर्मा

हैलो मैं जयराम ठाकुर बोल रहा हूं देशबंधु जी आपकी सारी मांगे मान ली जाएंगी। लगभग 84 घण्टों से आमरण अनशन पर भूखे प्यासे बैठे आरएसएस कार्यकर्ता देशबंधु ने न सीएम जयराम ठाकुर की मानी न ही पूर्व सीएम प्रो० प्रेम कुमार धूमल और न ही शांता कुमार की मानी।

 

दरअसल जसवां परागपुर के रक्कड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आरएसएस कार्यकर्ता देशबंधु शर्मा बीते शुक्रवार से ही आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्हें मनाने जसवां परागपुर के विधायक एवं उद्योग मंत्री बिक्रमठाकुर पहुंचे। उनके समक्ष देशबंधु शर्मा ने अपनी मांगों को दोहराया। जिसमें 24 घण्टे अस्पताल में एमरजेंसी सुविधा की मांग सहित सिविल अस्पताल का दर्जा देने की मांग की गई।

 

इसपर बिक्रमठाकुर ने उन्हें जल्द ही उनकी मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया। लेकिन देशबंधु शर्मा ने सीएम जयराम ठाकुर से बात करने की इच्छा जाहिर की। उद्योग मंत्री बिक्रमठाकुर ने उनकी बात सीएम जयराम ठाकुर से करवाई।

 

सीएम जयराम ठाकुर ने उनका हालचाल जाना और अनशन तोड़ने की बात कही। सीएम ने कहा कि उनके मांगपत्र को बिक्रमठाकुर के पास दे दो आपकी सारी मांगे मान ली जाएंगी। लेकिन देशबंधु इसी वक्त उनकी मांगों को मनवाने और अनशन तब तक न तोड़ने पर अड़े रहे।

 

फिर सीएम के साथ काफी देर तक बात होने के बाद भी देशबंधु ने जब अपना अनशन नहीं तोड़ा तो उनकी बात पूर्व सीएम प्रो० प्रेम कुमार धूमल से करवाई गई। देशबंधु ने धूमल उनको वो वक्त याद दिलाया जब उन्होंने ने भी उनकी मांगों को मानने का सिर्फ आश्वासन ही दिया था। फिर उनकी बात पूर्व सीएम शांता कुमार से बात करवाई गई तो देशबंधु ने उन्हें भी अपनी मांगों को लेकर 1992 का वक्त याद दिलाया।

 

देशबंधु ने कहा कि आपने घोषणा की थी लेकिन अयोध्या कांड के बाद वो मात्र घोषणा रही। देशबंधु ने कहा कि उनके यह मांगे काफी पुरानी हैं होशियारपुर से लेकर नादौन तक एनएच के किनारे रक्कड़ के अलावा कोई भी अस्पताल नहीं है। यहां 24 घण्टे एमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं को न तो पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, पूर्व सीएम शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने पूरा किया।

 

लेकिन अब परिस्थिति विपरीत है उनका आशीर्वाद बिक्रमठाकुर के ऊपर है लेकिन जब तक सीएम जयराम ठाकुर लिखित रूप में आश्वासन नहीं देते तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

 

देशबंधु यह भी कह रहे है कि सीएम जयराम ठाकुर उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप करेंगे तभी वह अपनी पोती के हाथों से जूस पिएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...