बाहरी राज्यों से भारी संख्या में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अंदर पहुंचे भैंसों के झुंड

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

जिला कांगड़ा में पड़ती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ज्वाली उपमंडल के सिद्धाथा व नगरोटा सूरियां क्षेत्र में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से सेंचुरी के भीतर भारी संख्या में घुसपैठ करवाई गई।

भैंसों को वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा सख्ती से कार्रवाई करते हुए शनिवार को असंख्य भैंसो के झुंड को सेंचुरी के बाहर खदेड़ दिया गया था। तथा नगरोटा सूरियां वाइल्ड लाइफ विभाग की पूरी टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग के द्वारा कड़ी मशक्कत के चलते बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया था ।

परन्तु रविवार को ज्वाली उपमंडल के सिद्धाथा क्षेत्र में आज फिर बाहरी राज्य से भैसों का झुंड देखा गया। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बड़ी हैरानी की वात है कि दूसरे राज्य से भैसों सहित यह घुसपैठी कैसे आ रहे हैं।

आखिर कोई ना कोई तो इन्हें छोड़ने जरूर आ रहा है या फिर ऐसा मालूम होता है कि जैसे कोई ट्रांसमीटर फिट कर दिया गया हो जो सीधा बाथू की लड़ी में रुके। चिंता का विषय तो यह है कि पीछे शेरों में भी कोरोना के लक्षण पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है।

ऐसे में साथ लगते राज्य में कोरोना के मरीजों में भी इजाफा हो रहा है। कहीं इनकी वजह से जिला कांगड़ा का कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिरता नजर आ रहा है, कहीं वह बढ़ ना जाए। जबकि संसारपुर टैरस व 52 गेट पर पुलिस प्रशासन की चौकसी है।

डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है ।इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के अधिकारियों के पास होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल वार्डर पर पुलिस की पूरी चौकसी है। तथा यह घुसपैठी वहां से कोई नहीं आया है।

वहीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी डीएफओ हमीरपुर राहुल रहाणे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस वारे में शनिवार को जानकारी मिली थी जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए इन भैसौ के झुडों को खदेड़ा गया था । तथा रविवार को दोबारा घुसपैठीयों द्वारा भैंसों के झुंड होने पर सभी अधिकारियों को इन भैंसों को खदेड़ने के लिए भेज दिया गया है।

इस बार वाइल्डलाइफ सेंचुरी क्षेत्र की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विभाग के बड़े अधिकारी और कर्मचारी पूरे सकते में है। वहीं इस बारे में डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आया है ।

इसके बारे में वह जल्दी ही स्थानीय प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर रहे है की जिसमें बाहरी राज्य से आ रहे घुसपैठी भैंसों के झुडों सहित पर कोई पुख्ता प्रबंध बनाए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...