बाल सुधार गृह के दरवाजे का ताला तोड़कर 3 किशोर फरार

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट 

राजधानी के हीरानगर में बाल सुधार गृह के दरवाजे का ताला तोड़कर तीन किशोर भाग गए हैं। बालूगंज पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक इन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।

घटना शुक्रवार रात की है। बालूगंज पुलिस थाना क्षेत्र में उपनगर टूटू से आगे हीरानगर में बाल सुधार गृह से तीन किशोर भाग गए थे। शनिवार को बाल सुधार गृह की अधीक्षक ने बालूगंज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने शहर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, जंगलों और अन्य स्थानों पर तलाश की। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। तीनों किशोर नाबालिग हैं। इनमें एक नेपाल और दो अन्य पंजाब व हरियाणा के रहने वाले हैं।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने शनिवार को बताया कि फरार हुए तीनों किशोरों की तलाश जारी है। इस संबंध में आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि कम उम्र में अपराध को अंजाम देने वाले नाबालिगों को बाल सुधार गृह में रखा जाता है। बाल सुधार गृह में सिक्युरिटी गार्ड भी तैनात होता है।

बावजूद इसके किशोरों के फरार होने से बाल सुधार गृह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...