
कांगड़ा – राजीव जसबाल
बुधवार रात से लगातर हो रही मूसलाधार बारिश कांगड़ा क्षेत्र में ज़न जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तेज बारिश से इकट्ठे हुए पानी के कारण जगह जगह सड़कों ने नदियों का रूप धारण कर लिया है।
कांगड़ा के गुप्त गंगा रोड पर बारिश के कारण आए दिन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है फिर चाहे वे राहगीर हों या वाहन चालक।
आज ऐसी ही घटना एक वाहन चालक के साथ हुई जोकि शाहतलाई से टांडा अपने रिश्तेदारों को इलाज के लिए ले जा रहा था कि अचानक बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण अथवा सीवरेज के लीकेज हुए पानी के कारण उसकी गाड़ी साथ लगती नाली में जाकर फस गयी।
उक्त चालक ने मरीज़ एवं उसके तामिरदार को एम्बुलेंस के माध्यम से टांडा अस्पताल भिजवाया, अथवा बाद में स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की सहायता से गाड़ी की नाली ने निकाला गया।
उसके उपरांत स्थानीय दुकानदारों द्वारा कहा गया कि इस तरह की समस्या अक्सर बरसात के दिनों में या जब भी बारिश हो तो होती रहती है।
इसके बारे विभाग एवं प्रशासन को भी अवगत कराया गया है परंतु कई बार शिकायत करने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई अम्ल में नहीं लाई गई है।
