बारहवीं का रिजल्‍ट घोषित होने के तीन माह बाद टापर लिस्‍ट में बड़ा बदलाव, 92 से 113 हुई मेधावियों की संख्‍या

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पुनर्मुल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित करने के तीन माह बाद जमा दो की मेरिट सूची में भी खासा बदलाव हुआ है। सबसे ज्यादा बदलाव साइंस संकाय में देखने को मिला है, जहां कुछ और छात्रों की एंट्री टाप-10 की सूची में हुई है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की मार्च में आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जून में घोषित किया था, इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपने परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का मौका दिया था।

इसके बाद कई छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था, बोर्ड प्रबंधन की ओर से इसका परिणाम भी अभी हाल ही में घोषित किया था। बोर्ड की और से जारी की थी, आटर्स कामर्स व साइंस विषय की टाप-10  सूची में 92 छात्रों ने अपनी जगह  बनाई थी। इसके बाद बोर्ड ने अपने परीक्षा परिणाम से नाखुश छात्रों को पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का मौका दिया था।

इस दौरान कई छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था, जबकि बोर्ड प्रबंधन की ओर से इसका परिणाम भी अभी हाल ही में घोषित किया था। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए इस परिणाम के बाद 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में भी खासा बदलाव देखने को मिला है।

पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के बाद घोषित किए गए परिणाम के बाद टाप-10 सूची में शामिल छात्रों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है। इस दौरान कामर्स दसंकाय में पहले जहां 19 विद्यार्थी टाप-10 की सूची में शामिल थे। वहीं अब यह संख्या बढ़ कर 23 हो गई है।

दूसरी और आर्टस संकाय की जून में घोषित टाप टेन सूची में 20 विद्यार्थी शामिल थे, जबकि अब यह संख्या 27 पहुंची है। साइंस विषय की टाप टेन की सूची में दस छात्रों का इजाफा हुआ है तथा अब इस संकाय टाप टेन सूची में पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या 63 पहुंच गई है।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के बोल 

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पुनर्मूल्याकंन और पुनर्निरीक्षण के बाद मेरिट लिस्ट में कुछ बदलाव हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...