बात हमारी है खास, मुंह पर लगाओ मास्क

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

बात हमारी है खास कोरोना से बचने को मुंह पर लगाओ मास्क,’’ त्रिमूर्ति रंगमंच तारादेवी शिमला के जय प्रकाश लम्बरदार ने आज कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन तथा इसके बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रचार शिमला के उप नगर तारा देवी, शोघी तथा आनंदपुर में किया।

 

जय प्रकाश लम्बरदार ने ठेट ग्रामीण अंदाज में लोगों को सीख देते हुए कहा कि बात हमारी खास कोरोना से बचने को मुंह पर लगाओ मास्क। उन्होंने कहा कि तीन बाते बहुत जरूरी मास्क लगाना, हाथों को साबुन से धोना व सैनेटाइज करना और दो गज की दूरी। उन्होंने कहा कि बिना काम से बाहर न जाएं, जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं, ब्याह-शादियों में जाने से करें गुरेज, भीड़ लगाने से करें परहेज।

 

शोघी बाजार के पुराने लोगों में से एक सैनेटरी हार्ड वेयर की दुकान करने वाले दुकानदार हेमन्त कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन के इन प्रयासों से जागृति पैदा हो रही है और करयाले के द्वारा जय प्रकाश लम्बरदार द्वारा दिया गया संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक प्रभाव पैदा कर रहा है।

 

शोघी के ही स्थाई निवासी मदन गोपाल भी लम्बरदार द्वारा दिए गए संदेश से काफी खुश हैं। मदन गोपाल कहते है कि गांव के बड़े बुजुर्ग अथवा जो लोग अनपढ़ है वो इन संदेशों के माध्यम से कोरोना संक्रमण के बचाव के तरीकों के प्रति सचेत हो रहे हैं तथा जानकारी व जागरूकता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में करयाला का काफी महत्व है और इसे अपनाने से लोगों में जानकारी ज्यादा लाभकारी एवं उपयोगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...