बाढ़ प्रभावितों से मिलने पंडोह पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

हिमाचल में आए जल प्रलय ने सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू और मंडी में किया है। ब्यास से मिले जख्मों से लोग सिहर उठे हैं। इस वक्त समस्त हिमाचल बाढ़ पीडि़तों के साथ है। इसी कड़ी में शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंडी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने पंडोह का दौरा किया।

यहां भारी बारिश और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। बड़ी बात यह है यहां करीब 100 साल पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्यपाल ने लोअर पंडोह में प्रभावित लोगों के घर जाकर बातचीत की। उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...