बाइक के आगे कुत्ता आने से बिगड़ा संतुलन, ट्रक से टकराने पर जख्मी हुआ युवक

--Advertisement--

Image

ऊना, 09 अगस्त – अमित शर्मा 

सदर थाना के तहत समूर कलां में एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं पुलिस ने बाइक चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह राजेश कुमार निवासी लमलैहड़ी बाइक पर सवार होकर घर से ऊना की ओर से आ रहा था।

इसी दौरान समूर कलां में अचानक बाइक के आगे कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक राजेश कुमार के सिर, मुंह व हाथ पर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...