
बीबीएन – रजनीश ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़ की ग्राम पंचायत बायला के गांव काननी निवासी 109 वर्षीय वृद्ध देवी सिंह का निधन हो गया. देवी सिंह का जन्म 18 अक्टूबर 1914 को गांव का काननी में हुआ था. उनकी उनका जीवन संघर्ष में रहा.
देवी सिंह बताया करते थे कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे. हाल ही में कुछ माह पहले बातचीत में देवी सिंह ने बताया था कि उन्होंने दो पैसे देहाडी कर परिवार का पालन पोषण किया था. एक बेटे को इंजीनियर बनाया तथा दूसरे ने पंचायत का प्रतिनिधित्व किया और खुद भी पंचायत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे.
देवी सिंह ने परिवार के कई सदस्य की मौत के सदमे सहन किए. इससे पहले इंजीनियर बेटे की मौत हो गई. दूसरे बेटे महिंद्र की मौत का सदमा और अब उनके दूसरे बेटे महेंद्र पाल की पत्नी की भी मौत 1 सप्ताह पूर्व हुई थी. इसी का सदमा वह सहन ना कर पाए.
देवी सिंह के पुत्र महेंद्र पाल ने बताया कि उनके पिता अभी भी पूर्ण रूप से स्वास्थ्य थे. कभी कबार खेती-बाड़ी में भी काम किया करते थे. 105 वर्ष की आयु में उनके दांत दोबारा आने शुरू हो गए थे. वह 109 वर्ष के थे.
बेटे ने बताया कि सिर्फ उनकी आंखों की रोशनी थोड़ी-थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अपनी पुत्रवधू की मृत्यु का सदमा सहन ना कर पाए और सोमवार रात्रि करीबन 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. क्षेत्र में उनकी मौत के बाद शोक की लहर है.
पांच शादियां की छठी नहीं कर पाए
