बस स्टैंड के सामने 34 दुकानों की नीलामी के लिए आवेदन 10 तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बस स्टैंड हमीरपुर के सामने स्थित खेल परिसर की प्रथम और द्वितीय मंजिल में खाली पड़ी 34 दुकानें खुली नीलामी के माध्यम से आवंटित की जाएंगी। नीलामी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी गई है।

खेल, संस्कृति, शिक्षा और अन्य विकासात्मक गतिविधि प्रोत्साहन सोसाइटी के सदस्य सचिव तथा हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि पहले नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन हेतु अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 10 फरवरी कर दिया गया है।

संजीत सिंह ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग 10 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में आवेदन कर सकते हैं। नीलामी का आवेदन प्रपत्र नगर निगम हमीरपुर के सहायक अभियंता के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

दुकानों की नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट hphamirpur.nic.in पर या दूरभाष नंबर 01972-224304 पर प्राप्त की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...