बस स्टैंड का शौचालय बंद करने पर जनहित सभा खफा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

मुख्यालय बस स्टैंड पर स्थित शौचालय को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही बंद करने से खफा जनहित सभा चुवाडी ने चक्का जाम करने की दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है। जनहित सभा चुवाडी का तर्क है कि बंद शौचालय की वजह से रोजाना चुवाडी पहुंचने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सवारियों को मजबूर होकर बस स्टैंड के समीप दीवारों के साथ यूरिन त्याग करना पड़ रहा है। वहीं महिलाओं को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते बस स्टैंड परिसर गंदगी का अड्डा बनता जा रहा है।

बताते चले की बस स्टैंड चुवाड़ी स्थित शौचालय के सेफ्टी टैंक के ओवर फ्लो की वजह से चुवाड़ी बस स्टैंड स्थित शौचालय पर एक माह से ताला लगाया गया है, जिसका वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से रोजाना हजारों की तादाद में पहुंचने वाली सवारियं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टैंड चुवाड़ी से गुजरने वाले लंबे रूट बस सेवा से लेकर लोकल रूट की सवारियो को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि बस स्टैंड पर आने वाली सवारियों का स्वागत शौचालय के ओवर फ्लो सेफ्टी टैंक की सड़ांध से हो रहा है।

जनहित सभा का कहना है कि क्या डेढ़ साल पहले निर्मित शौचालय का सेप्टिक टैंक कैसे ओवरफ्लो हो सकता हैघ्। जनहित सभा का कहना है। शीघ्र बंद शौचालय की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

जनहित सभा का कहना है कि नवनिर्मित शौचालय का संकुचित निर्माण हुआ है जो कि मुख्यालय होने के नाते कि गई व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है।

जनहित सभा चुवाड़ी के सचिव उत्तमचंद कौशल का कहना है। कि पंद्रह दिन के भीतर अगर व्यवस्था नहीं की गई। तो जनहित सभा चुवाड़ी दारा चक्का जाम किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...