बस रूटों को बंद करने पर फूटा जनता का गुस्‍सा, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी; एक सप्‍ताह का दिया अल्‍टीमेटम

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के गृह क्षेत्र पच्छाद में कांग्रेस सरकार ने हाल ही में घिनीघाड़ के दो बस रूट बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को घिनीघाड़ की छह पंचायतों जामुन की सेर, काटली, टिकरी कुठार, बनी बखोली, सुरला जनोट के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी व जमकर प्रदर्शन किया।

साथ ही ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार को चेताया कि अगर एक सप्ताह में दोनों बस रूट बाहल नहीं किए गए। तो नाहन शिमला नेशनल हाईवे का चक्का जाम किया जाएगा। जिसके जिम्मेवारी जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।

इन रूटों पर बस सुविधा बंद

बता दें कि सराहां परमाणु वाया ढंगयार रूट 1990 से चल रहा है। यह बस रूट 6 पंचायतों को हरियाणा राज्य के पिंजोर, कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र निगम की बस थी। यह बस बंद होने से इस रूट पर अब कोई भी बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसी ऐसा ही कुछ हाल सराहां क्यारी नारायणगढ़ नाहन बस का है, यह भी इस रूट पर एकमात्र बस सेवा थी, जो की पिछले एक सप्ताह से बंद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...