बस में सफर कर रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर कंडक्टर ने कर दी व्यक्ति की पिटाई

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 22 जून – अनिल कपलेश

 सदर थाना हमीरपुर के तहत बस स्टैंड हमीरपुर में अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है जो कि हमीरपुर के एक कोचिंग संस्थान की स्टूडेंट है।

मामले में अभी तक पुलिस ने कोई के साथ दर्ज नहीं हो पाया है हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नादौन से हमीरपुर जाने वाली निजी बस में सुबह के 9 बजे के करीब बस स्टैंड हमीरपुर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति की पिटाई निजी बस कंडक्टर ने की।

वायरल वीडियो में बस कंडक्टर द्वारा व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। निजी बस कंडक्टर ने बताया कि यह छात्राएं इसी बस में हमीरपुर रोजाना आती है। बुधवार के दिन जब छात्राएं निजी बस में सफर कर रही थी तो बस में बैठा अधेड़ उम्र का व्यक्ति इन

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वहीं छात्राएं सीट छोड़कर खड़े हो गई। जब बस कंडक्टर ने पूछा तो छात्राओंने बताया कि युवक छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते बस कंडक्टर ने बस स्टैंड हमीरपुर मे पहुंचने पर व्यक्ति की पिटाई करना शुरू कर दी।

एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है, हालांकि मीडिया के द्वारा बात ध्यान में लाई गई है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...