बल्ह क्षेत्र को शिक्षा में नंबर-1 बनाना हमारी प्राथमिकता: विधायक इंद्र सिंह गांधी

--Advertisement--

बल्ह/मंडी – अजय सूर्या 

बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में नंबर 1 बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास की यह प्रक्रिया इसी तीव्रता के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

विधायक गांधी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि उन्होंने पूर्व में अपनी विधायक विकास निधि से स्कूल भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की थी। अब अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधोसंरचना को मजबूत करना आवश्यक है। लोहारा स्कूल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।”

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर उठाए गए कदमों की प्रशंसा की। ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...