रिवालसर – अजय सूर्या
बल्ह में सड़को के रुके पड़े विकास कार्यो को लेकर बल्ह को विधायक इन्द्र गाँधी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई। अधिकारियों को तीन महीनो में कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया है।
उन्होंने बल्ह के गलमा में लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारियों से सड़कों के कार्य कछुआ गति से होने पर अधिकारियों से स्पस्टीकरण मांगा।
बल्ह में सड़को की खस्ताहाल सड़को व सड़को पर पड़े गड्ढो को भरने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बल्ह में पी एम जी एस वाई ,नावार्ड व अन्य बजट की सड़कों की प्रगति रिपोर्ट अधिकारियों से ली। उन्होंने बल्ह में सड़कों, पुलों व भवनों के कितने कार्य पूर्ण हुए है उनकी सूची मांगी।
उन्होंने बताया कि कलखर नेरचौक सड़क की बदहाली को लेकर अधिकारियों की खूब खिंचाई की। उन्होने बताया कि 13 किलोमीटर इस सड़क पर वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नही है।
सड़क के विस्तारीकरण व सड़क को चकाचक करने के लिए उन्होने पहले ही इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला हुआ है। सड़क की दशा को तुरंत सुधारने के लिए उन्होंने विभाग को तीन हफ़्तों का समय दिया है ।
उन्होंने विभाग से पूछा कि जो भी बल्ह में सड़को, पुलों व भवनों के कार्य रुके पड़े है उन्हें निर्धारित समय मे पूरा करने के आदेश जारी किए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पिछले पांच महीनो में बल्ह में विकास कार्यो को ग्रहण लग गया है। जो कार्य पांच महीने पहले जहाँ थे वे वही पर ही रुके पड़े है । बल्ह के हितों की रक्षा करने व बल्ह में विकास की लड़ाई को वे सदन व सदन से बाहर भी लड़ते रहेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर बरिष्ठ भाजपा नेता धमेश्वर ठाकुर मीडिया प्रभारी पवन, महामंत्री कुलदीप ठाकुर, भाजपा बल्ह मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा, लोक निर्माण विभाग के नेरचौक मण्डल के अधिशासी अभियंता देवी राम चौहान व विभागीय अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया ।

