बर्फ में फंसी कार में माइनस डिग्री तापमान में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार से सटे कुपवी क्षेत्र की बावत पंचायत की गर्भवती को आपात स्थिति में कार में ही प्रसूति के लिए मजबूर होना पड़ा। गावे गांव की 22 वर्षीय सरिता को वीरवार सुबह के समय प्रसव पीड़ा हुई। पति लाल सिंह पत्नी को कार में बैठाकर घर से सोलन अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिनरास्ते में बर्फबारी शुरू हो गई। बड़ी मुश्किल से वह हरिपुरधार तक पहुंच गए, लेकिन आगे सभी सड़कें बंद हो चुकी थीं। 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए कॉल की तो सड़कें बंद होने की बात कहकर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।

पत्नी व बच्चे की जान बचाने के लिए लाल सिंह हरिपुरधार से सोलन की ओर निकल पड़े। वह चाडना तक ही पहुंच पाए। वहां उनकी कार ने भी जवाब दे दिया। चाडना में उन्होंने किसी से ईएमटी बलबीर का फोन नंबर लिया। बलबीर वहीं पर थे और तुरंत कार के पास पहुंच गए।

उन्होंने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। लाल सिंह के आग्रह के बाद बलबीर सिंह डिलीवरी कराने के लिए राजी हो गए और बर्फबारी के बीच माइनस एक डिग्री सेल्सियस तापमान में कार के अंदर ही डिलीवरी करवा दी। प्रसूति के बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी चाडना में दाखिल किया गया है।

पीएचसी चाडना में कार्यरत डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...