बर्फबारी के बाद घरों में आई दरारें, बेघर होने का खतरा हुआ पैदा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले उपमंडल सलूणी में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कहीं भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गए हैं, तो कहीं घरों में पानी घुसने से मकानों को खतरा हो गया है।

ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत सनूह के अंतर्गत गांव जुवांस में सामने आया है। जहां मेहबूब नाम के शख्स के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां बर्फबारी से मकान की तीन तीन कड़ियां टूट गई।

गनीमत ये रही कि उस वक्त वहां कमरे में कोई नहीं था। दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। जिससे परिवार के सदस्यों को हर समय खतरे की जद में रहना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार यहां इसी मकान में अपने मवेशियों के साथ रहता है।

इस बार हुई बर्फबारी से इनके मकान को खतरा हो गया है जो कि कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। पीड़ित परिवार ने शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

वहीं पंचायत प्रधान भोटी देवी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि पिछली ग्राम सभा में परिवार का मकान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत डाला है। जल्द ही इनको मकान मुहैया करवा दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...